फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और प्रशासन की वार्ता विफल, धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों और प्रशासन की वार्ता विफल, धरना जारी
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की प्रशासन के साथ वार्ता विफल हो गई। किसानों का डीसीओ कार्यालय पर धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। विद्युत निगम के एक्सईएन ने किसानों के धरने पर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
संगठन के वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और कुलवीर सिंह की डीएम उमेश मिश्रा से वार्ता हुई। डीएम ने बताया कि दो मिलों ने शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है और बाकी मिल भी जल्दी भुगतान कर देंगी। चीनी मिलों का ब्याज छंटने में थोड़ा समय लगेगा। किसान तब तक धरने को खत्म कर सकते हैं। कैलाश लांबा ने कहा कि किसानों का आंदोलन बकाया भुगतान के साथ साथ विलंब भुगतान पर ब्याज के लिए भी है। किसान ब्याज और बकाया भुगतान लेकर ही जायेंगे। वार्ता विफल होने पर किसान लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के एक्सईएन ने किसानों के बीच जाकर समस्याएं सुनीं। पीली चौकी पर एचटी लाइन के तार ढीले होने, कई जगह बिजली की लाइन जर्जर होने की समस्या बताई। एक्सईएन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। धरने की अध्यक्षता राजवीर सिंह और संचालन उपेंद्र राठी ने किया। इस दौरान वेदप्रकाश सिंह, राजपाल भगत, अंकुर चौधरी, राकेश कुमार, वीरेंद्र, मुनेश, विनोद, मनीष, खिलेंद्र, घनश्याम, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें