मतभेद भुलाकर साथ रहने को सहमत हुए तीन जोड़े
बिजनौर। दहेज उत्पीड़न के मामलों का समाधान बातचीत से भी निकल सकता है। जी हां, पुलिस के परिवार केेंद्र में सोमवार को ऐसा ही हुआ। जहां तीन जोड़ों को एक साथ रहने के लिए सहमत किया गया। आपसी सूझबूझ से तीन परिवार टूटने से बच गए।
सोमवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन प्रांगण में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक कर सुनवाई की गई। जिसमें सात मामलों को सुना गया। इसमें वैचारिक मतभेद की वजह से परिवार टूटने के कगार पर था। परिवार परामर्श केंद्र/महिला सहायता प्रकोष्ठ के अधिकारी/कर्मचारी व विभिन्न क्षेत्रों से नामित सदस्यों की ओर से दोनों पक्षों की बातों को सुना गया, जिसमें परिवार परामर्श के सदस्यों की सूझबूझ से पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर करते हुए तीन परिवारों का समझौता कराया गया। तीन जोड़ों ने फिर से एक साथ जीवन व्यतीत करने के लिए सहमति जताई। परिवार परामर्श के सदस्यों ने दंपती को हंसी खुशी एक साथ विदा किया। वहीं, अन्य मामलों में अगली तारीख दी गई है। परिवार परामर्श के दौरान प्रभारी एसआई सविता तोमर, एसआई सपना, महिला आरक्षी शिवाली, निशा, रूबी पूनम, रीना पुंडीर, रचना तथा समिति के सदस्य आनंद स्वरूप शर्मा भी उपस्थित रहे।