फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए किसान को बचाना होगा’

विज्ञापन
सांसद मलूक नागर - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए किसान को बचाना होगा’
विज्ञापन

बिजनौर सांसद ने पीएम को पत्र लिखकर बिगड़ रही अर्थव्यवस्था को संभालने के दिए सुझाव
मेरठ और मुजफ्फरनगर के लिए भी
बिजनौर। बिजनौर सांसद मलूक नागर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लॉकडाउन के कारण बिगड़ रही अर्थव्यवस्था को संभालने के सुझाव दिए हैं। कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानि किसान को बचाना होगा। खाद्यान्न संकट से गुजर रहे विश्व को अनाज का निर्यात कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि देशवासियों और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को कैसे बचाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कृषि केंद्रित है। किसान और उसकी फसल को बचाना पड़ेगा। रबी की फसलों जैसे गेहूं, चना व मटर आदि की कटाई और मंडी में खरीद की व्यवस्था करनी पड़ेगी। कोरोना महामारी के कारण पूरे विश्व में लॉकडाउन है। कुछ दिनों में विश्व के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में भारत विदेशों को अनाज निर्यात कर सकता है। विदेशी धन आने से देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती में काफी मदद मिलेगी। सभी प्रदेशों की सरकारों को एडवाइजरी जारी कर खेत में खड़ी फसलों को काटने और खरीदने की व्यवस्था की जाए और निर्यात के लिए नीतियां निर्धारित की जाएं। किसान बचेगा तभी देश की अर्थव्यवस्था बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें