फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी न बनने पर किसान ने बैंक में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
केसीसी न बनने पर किसान ने बैंक में किया हंगामा
विज्ञापन

बिजनौर, रेहड़। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक रेहड़ में एक किसान ने पैसे देने के बावजूद किसान क्रेडिट कार्ड न बनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। किसान की बैंक कर्मचारी से नोकझोंक की वीडियो वायरल हो रही है।
शुक्रवार को गांव रेहड़ निवासी दीवान सिंह ने बैंक कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उसने एक माह पहले अपना केसीसी ऋण मंजूर करने के लिए बैंक अधिकारियों को कागजात दिए थे। अब तक उसकी ऋण की फाइल मंजूर नहीं हुई। जबकि उसके तहसील से बने कागजात की मियाद पूरी होने वाली है। बीच में होली पर्व का भी अवकाश है। बैंक कर्मी हर रोज उसे कनेक्टिविटी नहीं होने का हवाला देकर टरका देते हैं। जबकि ऋण के कई मामले पैसों के लेनदेन के चक्कर में आधार में लटके हैं। बैंक अधिकारी बिना रिश्वत लिए किसी का लोन पास नहीं कर रहे हैं। उससे भी पैसे लिए गए हैं। शिकायत के बावजूद उच्च अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं ले रहे हैं। नोकझोंक का वीडियो वायरल होने से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। इस बात को लेकर किसान की बैंक के एक कर्मचारी से जमकर नोकझोंक हुई। अन्य किसान भी पीड़ित किसान का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है किसान के आरोप निराधार हैं। किसी से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। उनसे किसी की कोई नोकझोंक नहीं हुई। बैंक कर्मी राकेश शर्मा का कहना है कि किसान से कोई पैसा नहीं लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें