फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली गिरने से किसान और महिला की मौत

Sun, 15 Jun 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा के क्षेत्र के गांव मुकरपुरी में बिजली गिरने से मरने वाली सविता देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नूरपुर/स्योहारा/नहटौर। रविवार की सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से नूरपुर क्षेत्र के गांव नंगली जाजू में किसान नंदू (58) और स्योहारा के मुकरपुरी निवासी सविता देवी (40) की मौत हो गई। नहटौर के गांव हरपुर में बिजली की चपेट में आने से देवर-भाभी घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव मुकरपुरी में निवासी सविता देवी पत्नी स्व. राहुल सुबह छह बजे गांव के बाहर अपने खेत से चारा लेने गई थी। इसी बीच तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान महिला के ऊपर बिजली गिर गई। परिजनों ने उसे धामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। आठ वर्ष पूर्व महिला के पति की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला के चार बच्चे हैं।
नूरपुर के गांव नंगली जाजू निवासी नंदू (58) खेत में हल चला रहे थे। बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय सपा विधायक रामअवतार सैनी ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उधर, नहटौर क्षेत्र के गांव हरपुर निवासी नन्हे सैनी (30) पुत्र ओमराज सिंह की छत पर बारिश का पानी भर गया। पानी की निकासी के लिए वह कचरा साफ करने मकान की छत पर गया था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ मकान पर बिजली गिर गई। चपेट में आकर नन्हे घायल हो गया। बिजली मकान के लिंटर को क्षतिग्रस्त करती हुई नीचे आ गई जिससे बरामदे में बैठी नन्हे की भाभी दीपा (38) पत्नी महीपाल सैनी भी घायल हो गई। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्योहारा के क्षेत्र के गांव मुकरपुरी में बिजली गिरने से मरने वाली सविता देवी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें