फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश में नहाती बालिका की नाले में डूबकर मौत

Sun, 15 Jun 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर में नाले में बच्ची के बहने के बाद मौके पर पहुंचे विधायक मनोज पारस और नगरपालिका चेयरमैन - फोटो : शनिवार को पुल बंद होने से पहले पैदल यमुना पुल पार करते यात्री । संवाद
विज्ञापन
किरतपुर। सुबह बारिश में बच्चों के साथ नहा रही सुबहाना (9) पुत्री नासिर की गंदे नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस, तहसील और नगर पालिका के अधिकारी दिन भर बालिका की तलाश कराते रहे। शाम को सात बजे घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नाले से बालिका का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग आठ बजे बारिश शुरू हुई तो मोहल्ला लुकमानपुरा में सुबहाना अन्य बच्चों के साथ भीगने निकल गई। वह बच्चों के साथ मंडावर रोड पर आ गई। पानी के तेज बहाव के साथ ही बालिका सड़क किनारे गंदे नाले में जा गिरी और बह गई। उसे बहता देख बच्चों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची सुबहाना की मां और चाची ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बहाव इतना तेज था कि बालिका आगे चली गई। सूचना पर नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल मन्नान पालिका कर्मियों के साथ पहुंचे। सीओ नजीबाबाद नीतेश प्रताप सिंह ने डाॅग स्क्वायड बुलाया। जेसीबी से मालन नदी तक बालिका को तलाशा गया। नगीना विधायक मनोज पारस मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीआईजी, मंडलायुक्त, डीएम व एसपी से वार्ता कर बच्ची को तलाश कराने को कहा। शाम के समय ही बालिका का शव मिला सड़क पर बह रहा था दो फिट ऊंचाई तक पानी
नासिर के पांच बच्चे थे। इनमें तीन लड़कियां व दो लड़के थे। सुबहाना सबसे बड़ी थी। नासिर कुवैत में रहकर काम करता है। सुबहाना के पानी में बहने से मां और उसके भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि जिस समय सुबहाना और अन्य बच्चे बारिश के बहते पानी में मस्ती कर रहे थे, उस समय सड़क पर लगभग दो फिट ऊंचाई तक पानी बह रहा था। इसी में वह बह गई।

किरतपुर में नाले में बच्ची के बहने के बाद मौके पर पहुंचे विधायक मनोज पारस और नगरपालिका चेयरमैन - फोटो : शनिवार को पुल बंद होने से पहले पैदल यमुना पुल पार करते यात्री । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें