फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान के साथ दी विदाई

विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ मनोज को अंतिम विदाई दी गई। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
सैनिक सम्मान के साथ दी विदाई
विज्ञापन

अफजलगढ़/कादराबाद (बिजनौर)। गांव नवाबपुरा निवासी फौज में कार्यरत नायब सूबेदार मनोज की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनका शव सोमवार देररात पैतृक गांव पहुंचा। मंगलवार सवेरे सैनिक सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मेरठ से आई सैनिक टुकड़ी ने तीन राउंड फायर कर गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
विज्ञापन

गांव नवाबपुरा निवासी मनोज (42) पुत्र जसवीर सिंह की जम्मू कश्मीर में 5 जाट रेजीमेंट उरी सेक्टर में नायब सूबेदार के पद पर तैनाती थी। वर्तमान में वह 21 अक्तूबर को कर्नाटक के बेलगांव में ट्रेनिंग कोर्स के लिए गये हुए थे। रविवार सवेरे दीपावली के दिन 8 बजे के करीब सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उन्हें सैनिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर रात 12 बजे शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गया। मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ मृतक के पुत्र अनिरुद्ध ने मुखाग्नि दी। इससे पहले मेरठ से आई सेना की 22 बटालियन की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानि किया। मनोज 1999 में सेना में भर्ती हुआ था। मनोज भाइयों में चौथे नंबर पर थे। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह भी मनोज के घर पहुंचकर परिजनों ढाढ़स बंधाया। इसके अलावा ग्राम प्रधान सतेंद्र फौजी, विनोद काला, मदन राणा श्यामलाल भारद्वाज व पूर्व सैनिक संगठन के पूरन सिंह ओसवाल सहित अनेक सदस्य शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें