फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला राधेश्याम गर्ल्स पीजी कॉलेज

विज्ञापन
नगीना में एलआरएस महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सीनियर्स को दी विदाई
विज्ञापन

बिजनौर, नगीना। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लाला राधेश्याम गर्ल्स पीजी कॉलेज में विदाई समारोह मनाया गया। सोनम मिस फेयरवेल व खुशी मिस फ्रेशर चुनीं गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ‘भारत के विभिन्न रंग त्योहारों के संग’ की थीम वाले सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समा बांध दिया। इस मौके पर प्राची ने पंजाबी नृत्य से सबका मन मोह लिया। डांस प्रतियोगिता में विजेता प्रियांशी शर्मा प्रथम, नैना व सिल्की संयुक्त रूप से द्वितीय व फरहीन तृतीय स्थान पर रही। सोलो सिंगिंग कंपटीशन की विजेता तब्बसुम बनी, जबकि सिल्की उपविजेता रही। इस मौके पर शिव पार्वती नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। प्रबंधक राकेश अग्रवाल व प्राचार्या प्रियंका अग्रवाल ने मिस फेयरवेल सोनम तथा मिस फ्रेशर खुशी को ताज पहनाया। कार्यक्रम में हास्य कवि हुड़दंग नगीनवी ने अपनी कविताओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर अंजू अग्रवाल, सभासद गोपाल शर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें