फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
चांदपुर थाने में भ्रमण को आई राजकीय कंया इंटर कॉलेज लोहारपुर की छात्राओं को टिप्स देते कोतवाली न? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
विज्ञापन

चांदपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लुहारपुरा की छात्राओं ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर और कोतवाली का भ्रमण किया। कक्षा नौ की छात्राएं बृहस्पतिवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचीं। कॉलेज के रजिस्ट्रार नरेश कुमार के निर्देशानुसार सभी विभागों के विभागाध्यक्ष ने अपने-अपने विभागों का भ्रमण कराया। उनसे संबंधित क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी दी। उसके बाद छात्राएं थाना कोतवाली पहुंचीं। थाने में कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी व महिला सशक्तिकरण के विषय में जानकारी दी। छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई। एसडीएम घनश्याम वर्मा ने छात्राओं से मन लगाकर अपनी पढ़ाई करते हुए अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या डॉ. कपिल रस्तोगी, आरती, नेहा खान, कल्पना, अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें