स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
धामपुर। वरिष्ठ नागरिक समिति के बैनर तले गांव सरकड़ा चकराजमल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंटक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर आदित्य सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकड़ा गांव का स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी से उनके बलिदान, योगदान को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
गांव के बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज में संपन्न कार्यक्रम में आदित्य सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों और देश के लिए संघर्ष करने वालों से प्रेरित होकर देश के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ओमप्रकाश राजपूत, मास्टर गिरधारी सिंह, हरिराज सिंह, सतीश कुमार, राजेद्र सिंह, नन्हे सिंह, ओमेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह राजपूत आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर ऑडिटर योगेशचंद्र शर्मा, बलराज सिंह, घनश्याम सिंह पांडेय, लोकेंद्र चौहान, धनवीर चौहान, नसीम मंसूरी राणा, सैय्यद शेरअली, नदीम, नजाकत खां, जसराम सिंह, सुशील कुमार, ओमप्रकाश राजपूत, अब्दुल हक अंसारी, गुलशन सिंह ठेकेदार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश राजपूत, संचालन संतोष कुमार ने किया।