फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गांव पाईन्दापुर के रहने वाले प्रिंस कुमार ने बिजनौर के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि मई माह में आरोपी महिला की ओर से शहर कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया गया था। उक्त तहरीर के आधार पर समझौते के नाम पर 20 लाख रुपये लिए गए। महिला ने उस वक्त यह कबूला था कि उसने दुष्कर्म का गलत आरोप लगाया है। इसके बाद जुलाई में भी इसी तरह झूठा आरोप लगाकर फिर से चार लाख रुपये ले लिए गए। झूठे आरोप लगाकर 31 लाख रुपये लिए गए। अब पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें