सोशल मीडिया पर श्रुति के नाम से बने फर्जी अकाउंट
बिजनौर। आईएएस टॉपर श्रुति शर्मा के नाम से बनाए गए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सभी अकाउंट फर्जी बना दिए गए हैं। यह दावा श्रुति शर्मा के परिवार वालों ने किया है। दरअसल इन फर्जी अकाउंट से कुछ विवादित पोस्ट भी की गई है। जिसे लेकर परिवार वालों को अकाउंट फर्जी होने का खुलासा करना पड़ा।
सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम आते ही सोशल मीडिया पर अचानक श्रुति शर्मा छा गई थी। इंस्टग्राम पर श्रुति शर्मा का अकाउंट बनाया गया। जिस पर श्रुति शर्मा के तमाम फोटो अपलोड किए गए। फॉलोवर भी जुड़ते चले गए। इंस्टाग्राम पर चल रहे श्रुति शर्मा के नाम से एक अकाउंट के एक लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। फॉलोवर को भी लगा कि इस अकाउंट को श्रुति शर्मा ही ऑपरेट कर रही है लेकिन आईएएस टॉपर के परिजनों ने सभी अकाउंट को फर्जी करार कर दिया है। इसके बाद श्रुति के नाम से फेसबुक पर बने एक अकाउंट से भी कई पोस्ट डाली गई हैं।