फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी में उत्साह लाते हैं मेले

Sat, 09 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शनी का उद्घाटन करती विधायक रुचिवीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ सपा विधायक रुचिवीरा ने किया। विधायक ने कहा कि मेले जिंदगी में उत्साह लाते हैं। मेलों का भरपूर लुत्फ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

सपा विधायक रुचि वीरा शुक्रवार की रात करीब दस बजे अपने कैंप कार्यालय पहुंची। वहां से चेयरमैन फरीद अहमद के साथ जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर पहुंची। वहां दुकानदारों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। विधायक ने चेयरमैन के साथ मेले में लगीं सभी दुकानों व स्टॉलों का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले दुकानदार व खेल तमाशे वाले जिले के लोगों के मेहमान हैं। उनका सम्मान करना चाहिए। ठेकेदार को भी चाहिए कि वह उन्हें कोई परेशानी न आने दे। चेयरमैन फरीद अहमद ने कहा कि पालिका प्रशासन की कोशिश होगी कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का स्तर ऊंचा हो। जनता को स्वस्थ व अच्छा मनोरंजन देने की कोशिश की जाएगी। खुशनूद खां ने कहा कि बिजनौर की प्रदर्शनी की अलग पहचान है। ठेकेदार इस पहचान को बनाए रखें। सभासद जुल्फिकार बेग ने कहा कि लोगों को प्रदर्शनी में कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, ईओ जेके आनंद, ठेकेदार पुरुषोत्तम कुमार, मुस्तफा, जावेद खान, दीपक गर्ग  समेत तमाम सभासद व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें