फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फैक्टरी स्वामी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

Sat, 25 May 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, झालू। पुलिस की मौजूदगी और गमगीन माहौल में शुक्रवार को कर्मचारी का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में आरोपी फैक्टरी स्वामी की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतकों के परिवार वालों में रोष है। जबकि आरोपी फैक्टरी मालिक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। झालू के पास स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में अब तक तीन कर्मचारियों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजनौर बैराज पर गोपालपुर के रहने वाले कर्मचारी रजत के शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों में गुस्से को लेकर हंगामे की आशंका के चलते पुलिस पहले गांव पहुंची और परिजनों को समझाया। इसके बाद बिजनौर बैराज पर भी पुलिस मौजूद रही। बता दें कि रजत पुत्र ओमप्रकाश का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
बता दें कि 19 मई को पटाखा फैक्टरी में धमाका हो गया था। जिसमें गोपालपुर निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सोमवार को खारी निवासी चिंकू की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब तक इस हादसे में तीन कर्मचारियों की जान जा चुकी है। मामले में फैक्टरी स्वामी अंबर अब्बास निवासी नहटौर और ठेकेदार शानू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं पुलिस ने फैक्टरी से आतिशबाजी से भरे हुए 29 कार्टून बरामद किए। सूत्रों का दावा है कि फैक्टरी में लाइसेंस की निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

उधर, पांच दिन बीत जाने के बाद भी हल्दौर पुलिस फैक्टरी स्वामी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। गिरफ्तारी से बचने के लिए फैक्टरी स्वामी की ओर से कोर्ट में सरेंडर याचिका भी दाखिल की गई है। हल्दौर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- पुलिस ढूंढती रह गई फैक्टरी मालिक ने कर दिया कोर्ट में सरेंडर

बिजनौर। झालू के पास स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के चलते तीन श्रमिकों की जान जा चुकी है। इस मामले में फैक्टरी स्वामी अंबर अब्बास निवासी नहटौर और ठेकेदार शानू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इन दोनों को पुलिस ढूंढ रहीं थी मगर आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें