फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में आग

Tue, 12 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी को आग बुझाते दमकमकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर में गांव हीमपुर बुजुर्ग में सोमवार को कूलर की जाली बनाने की फैक्ट्री में बिजली के शॉटसर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरातफरी का आलम हो गया। जिले की पांच फायर ब्रिगेड के साथ नगरपालिका के चार टैंकरों ने करीब पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आग बुझाने में  पूरा सहयोग दिया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी हाजी जाफर अली अंसारी की गांव हीमपुर बुजुर्ग  में चांदपुर.नूरपुर  रोड पर दिल्ली वुड वुल इंडस्ट्रीज के नाम से कूलर की जाली  बनाने की फैक्ट्री हैं। फैक्ट्री में चीर की लकड़ी से कूलर के पैड में लगने वाली घास बनाई जाती है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे अचानक बिजली के शॉटसर्किट से फैक्ट्री में कूलर में लगने वाली घास ने आग पकड़ ली। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री मेें मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।। गांव वाले आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। चांदपुर व नगीना की एक-एक धामपुर की एक तथा बिजनौर की दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों तथा चांदपुर नगरपालिका के चार टैंकरों की करीब पांच घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
फैक्ट्री मालिक हाजी जाफर अली अंसारी का दावा है कि आग लगने से करीब 45 लाख की कीमत की तीन मशीनें,  लाखों के घास व चीर की लकड़ी , कूलर पैड जलकर राख हो गए। फैक्ट्री में लगे टीन शेड व चैनल आग से पिघल गए। शाम तक दमकल की गाड़ियां घास को नीचे से ढूंढ कर आग बुझाने में लगी हुई थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम विनीत कुमार श्रीवास्तव, सीओ अजय कुमार, कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने मौका मुआयना किया। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन शेरबाज पठान, पूूर्व ग्राम प्रधान अली वारिश, पंकज चौधरी आदि ने आग बुझाने व सामान बचाने में भरपूर सहयोग किया। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान जताया गया है। फैक्ट्री में बने पैड  पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि के बड़े शहरों में भेजी जाती है। फैक्ट्री में बनी घास कूलर के पैड संतरे की पैकिंग व कांच के सामान की पैकिंग में काम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें