फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क टूटने का मामला : आमने-सामने सदर विधायक और सिंचाई विभाग के अफसर

Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

आरोप है कि निविदा में जिक्र किया गया है सड़क के निर्माण में 1073 मीटर थ्री मिट्टी लेपन के साथ पत्थर डाले जाने थे। अब 700 मीटर सड़क के निर्माण में पत्थर और मिट्टी का प्रयोग किया ही नहीं गया है। न ही उस सड़क पर पत्थर लाया गया है। मिलीभगत के चलते पैसे की बंदरबांट की जा रही है।
 
विज्ञापन
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करती विधायक सुचि चौधरी - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर गांव खेड़ा के पास नहर की पटरी पर बन रही सड़क के उद्घाटन के दौरान नारियल से टूटने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अब सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी और सिंचाई विभाग के अफसर आमने-सामने नजर आ रहे हैं। जहां सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने प्रेसवार्ता कर खुलकर आरोप लगाए कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हो रहा था और अफसर, ठेकेदार रुपयों की बंदरबांट कर रहे थे। वहीं, सिंचाई विभाग के अफसरों ने नारियल से सड़क टूटने की बात पर आपत्ति जताते हुए डीएम को पत्र लिख दिया है। इसके अलावा इस मामले में लखनऊ से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


सड़क के निर्माण में बरती गई अनियमितता : विधायक
बिजनौर। सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि सड़क के जो हालात हैं, उसे देख लगा रहा है कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही थी। आरोप लगाया कि टेंडर में साफ उल्लेख है कि सड़क हॉट मिक्स से बनाई जानी थी। ठेकेदार को हॉट मिक्स प्लांट होने का शपथ पत्र देना था। लेकिन अधिकारियों से मिलीभगत के चलते सड़क बिना हॉट मिक्स के ही बनाई जा रही है। उन्होंने इस मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की।

पत्थर का नहीं हुआ प्रयोग
आरोप है कि निविदा में जिक्र किया गया है सड़क के निर्माण में 1073 मीटर थ्री मिट्टी लेपन के साथ पत्थर डाले जाने थे। अब 700 मीटर सड़क के निर्माण में पत्थर और मिट्टी का प्रयोग किया ही नहीं गया है। न ही उस सड़क पर पत्थर लाया गया है। मिलीभगत के चलते पैसे की बंदरबांट की जा रही है।
विज्ञापन


हमारी सरकार का एक ही संकल्प है भय मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश। भ्रष्टाचार जो भी अधिकारी करेगा, ठेकेदार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रही है, आगे भी अगर कोई भ्रष्टाचार की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। सिंचाई विभाग की सड़क का मामला आया है, जिसके निर्माण में अनियमितता पाई गई, सड़क का निर्माण रुकवा दिया गया है - सुचि मौसम चौधरी, सदर विधायक बिजनौर
विज्ञापन


नारियल से नहीं टूटी, फावड़े से तोड़ी गई सड़क : अधिशासी अभियंता
सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप लगे तो सिंचाई विभाग के अफसर खुलकर सामने आ गए। सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता विकास अग्रवाल ने जहां एक दिन पहले ही डीएम को पत्र लिखकर पूरी सड़क की जांच किसी दूसरे विभाग से कराने की मांग की थी। वहीं, नारियल से सड़क टूटने का दावा किए जाने पर आपत्ति जता दी है। शनिवार को सिंचाई विभाग के अफसरों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच भी की। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास अग्रवाल ने कहा कि फावड़े की मूंद मारकर सड़क को तोड़ा गया था। कहा कि अभी सड़क का निर्माण शुरू ही हुआ था, उस पर सीकोट होना शेष था। अभी तो सड़क पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई थी।  
लखनऊ तक नारियल से सड़क टूटने की गूंज
नारियल से सड़क टूटने की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। जहां शीर्ष नेता भी पार्टी पदाधिकारियों से इस मामले की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी जिला प्रशासन से मामले के बारे में पूछ रहे हैं। दूसरी ओर पार्टी के पदाधिकारी और जिले के अधिकारी इस पर कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे लोग
बिजनौर। दो दिनों से सोशल मीडिया पर भी नारियल से सड़क टूटने का मामला छाया हुआ है। जहां कुमार विश्वास ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि नारियल को बहुत-बहुत बधाई। वहीं, कुछ नारियल को अष्ट धातु का बताते हुए चुटकी ले रहे हैं। शंभू शाह ने ट्वीट किया कि बेवफा नारियल, एडवोकेट सैयद नैना नकवी ने ट्वीट में लिखा कि केरल में पैदा हुए नारियल पर लगाई जाए रोक, हमारी यूपी में गिरने से टूट रही सड़कें, दाक्क्षा राठौर ने लिखा कि बिजनौर में नारियल ने तोड़ दी सड़क, ऐसे ही सैड़कों ट्वीट, फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
बिजनौर में नारियल तो फूटा नहीं सड़क टूट गई की खबर पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया।- फोटो : BIJNOR
 
बिजनौर में नारियल तो फूटा नहीं सड़क टूट गई की खबर पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया।- फोटो : BIJNOR
 
बिजनौर में नारियल तो फूटा नहीं सड़क टूट गई की खबर पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया।- फोटो : BIJNOR
 
बिजनौर में नारियल तो फूटा नहीं सड़क टूट गई की खबर पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें