फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामनगर-देहरादून के बीच संचालित होगी एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रेलवे रामनगर से देहरादून के बीच सप्ताह में दो दिन एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करेगा। ट्रेन संचालन शुरू होने पर देहरादून से काठगोदाम के बीच एक्सप्रेस ट्रेन संचालन के दो दिनों में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन

रेलवे जल्द रामनगर से देहरादून के बीच 15310 और 15309 नंबरों से एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करेगा। दोनों दिशाओं से शुक्रवार और रविवार को ट्रेन का संचालन होगा।
रामनगर से 15310 ट्रेन प्रातः 5:50 बजे रवाना होकर दिन में 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से 15309 एक्सप्रेस ट्रेन शाम 3:55 बजे रवाना होकर रात्रि 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं से एक्सप्रेस ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। रामनगर से देहरादून के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन के काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार ठहराव होंगे। जल्द ही रेलवे ट्रेन के अन्य स्टेशनों पर पहुंचने का समय और संचालन की तिथि घोषित करेगा। रामनगर से देहरादून के बीच नई ट्रेन संचालित होने के बाद देहरादून से काठगोदाम के बीच पांच दिन संचालित होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 12091 और 12092 के संचालन के दो दिनों में रेलवे परिवर्तित करेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में काठगोदाम से देहरादून के बीच संचालित ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित हो रही है। नई ट्रेन संचालित होने के बाद काठगोदाम- देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें