नजीबाबाद के प्राथमिक विद्यालय महावतपुर बिल्लौच का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
विलंब से स्कूल पहुंचीं शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण
नजीबाबाद। एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय घिसटपुरी और महावतपुर बिल्लौच का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विलंब से पहुंचीं शिक्षिकाओं का एसडीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय घिसटपुरी और महावतपुर बिल्लौच का बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे निरीक्षण किया। एसडीएम ने विलंब से पहुंचीं शिक्षिकाओं की क्लास ली। उन्होंने एबीएसए के माध्यम से स्पष्टीकरण भेजने के निर्देश दिए। एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय घिसटपुरी और महावतपुर बिल्लौच की मुख्य अध्यापिकाओं की उपस्थिति में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी और शिक्षिकाओं को संक्रमण के दौर में बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा देने की सलाह दी।
एसडीएम ने दोनों स्कूलों के बच्चों को टॉफी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। हाल ही में एसडीएम ने लालूवाला धनौरा परिषदीय स्कूल का निरीक्षण किया था। तीन अध्यापकों के अनुपस्थित मिलने पर एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा था। तीनों अध्यापकों की ओर से एक सप्ताह बाद भी स्पष्टीकरण न मिलने पर एसडीएम ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।