फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड स्कूलो मे आनलाइन पढाई हर छात्र तक पहुचाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई हर छात्र तक पहुंचाने की कवायद
विज्ञापन

बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई हर विद्यार्थी तक पहुंचाने में लगा है। अब ऑनलाइन पढ़ाई मोबाइल से नहीं बल्कि दूरदर्शन के माध्यम से कराई जाएगी। कॉलेज में कक्षावार मूल्यांकन ड्रॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। प्रधानाचार्यों का अगले सप्ताह से ब्लॉकवार प्रशिक्षण प्रारंभ होगा।
नई व्यवस्था को लेकर वीडियो कांफ्रेंस में दिशा निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि कॉलेज कोरोना के कारण मार्च से बंद है। छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं। शासन ने छात्रों की घर पर ऑनलाइन पढ़ाई अप्रैल से शुरू की है। अब तक शिक्षक मोबाइल से पढ़ा रहे थे। इसके लिए एंड्रॉयड फोन की जरूरत होती है। अनेक अभिभावकों ने मंहगा होने के कारण फोन नहीं खरीदा था। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या रहती है। इनके कारण जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले करीब सवा लाख छात्र-छात्राओं में से 50 हजार से अधिक छात्र चार माह बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन

शासन का कहना है कि दूरदर्शन सर्व सुलभ है। इसलिए कक्षा दस व 12 के छात्रों की पढ़ाई दूरदर्शन तथा कक्षा नौ व ग्यारह की पढ़ाई स्वयंप्रभा चैनल से होगी। पढ़ाई का साप्ताहिक कार्यक्रम कक्षा तथा विषय वार जारी होगा। शिक्षक मोबाइल से छात्रों को पढ़ाए जाने वाले टॉपिक की जानकारी देंगे। प्रधानाचार्य पढ़ाई का वीडियो बनाकर ई-ज्ञान गंगा यू ट्यूब चैनल पर डालेंगे। इससे छात्र दुबारा भी विषय को पढ़ सकें। माह के अंत में छात्र का मूल्यांकन होगा। चैनल पर वीडियो से सवाल पूछे जाएंगे। छात्र सवालों के जवाब व्हाट्सएप से शिक्षक को भेजेगा। साथ ही कॉलेजों में कक्षा तथा विषय वार ड्रॉप बॉक्स लगेंगे। अभिभावक बच्चों के कागज पर लिखे जवाब ड्रॉप बॉक्स में भी डाल सकते हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों को नई गाइडलाइंस भेज दी हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से होगा प्रारंभ
बिजनौर। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार कॉलेज को ऑनलाइन व्यवस्था की नई गाइडलाइन से अपडेट करने के लिए प्रधानाचार्य का अगले सप्ताह से प्रशिक्षण शुरू होगा। ब्लॉकवार प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी भी भाग लेंगे। जिले के 11 ब्लॉक में संचालित 387 विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें