मतगणना पास के लिए कोविड जांच से छूट
नजीबाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना पास बनवाने वालों को आरओ ने कोविड जांच से छूट दे दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना पास बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने समय पर कोविड जांच रिपोर्ट मिलने की संभावना न होने पर आरओ ने कोविड जांच से छूट दे दी है। आरओ ने हाल ही में मतगणना पास बनाने के लिए कोविड जांच रिपोर्ट लाने को कहा था। स्वास्थ्य विभाग के पास जांच की सीमित किट होने से प्रत्याशी और एजेंट काफी परेशान थे।
बृहस्पतिवार को आरओ केसी जोशी ने प्रत्याशियों और एजेंटों को समय से जांच रिपोर्ट न मिलने की संभावना को देखते हुए जांच से मुक्ति दे दी। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों और एजेंटों ने ड्वाकरा हॉल पहुंचकर मतगणना पास बनवाए। खंड विकास कार्यालय ने 29 अप्रैल से मतगणना पास जारी करने शुरू किए। संवाद