फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अधिशासी अभियंता ने किया बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। मानसूनी बारिश के बीच संभावित बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए अफजलगढ़ सिंचाई खंड अलर्ट पर है। अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव ने मंगलवार देर शाम तकनीकी टीम के साथ अतिसंवेदनशील बाढ़ क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यह निरीक्षण उपखंड प्रथम नगीना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में किया गया। उन्होंने खो नदी पर स्थित सारंगवाला, सुंदरवाली और मार्जिनल तटबंधों का जायजा लिया। सहायक अभियंताओं और जूनियर इंजीनियरों को 24 घंटे तटबंधों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने को कहा गया। बाढ़ की किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टीम को सामग्री और श्रम बल के साथ तैयार रहने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान जूनियर इंजीनियर देवेंद्र कुमार शर्मा और चंद्रकुश चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें