पूर्व सैनिकों ने पीएम केयर में किया दान
कादराबाद। कोरोना संक्रमण के चलते क्षेत्र की 12 कालोनियों के भूतपूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक संगठन तथा वीर नारियों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में नेफ्ट के माध्यम से पीएम केयर फंड में 13650 रुपये की राशि भेजी है।
गांव विजयनगर, कादराबाद भिक्कावाला, पत्थर वाला सहित दर्जन भर गांव से पूर्व सैनिक, वीर नारियां व उनके परिवार के सम्मानित सदस्य कोरोना वायरस से लड़ने हेतु प्रधानमंत्री राहत कोष में लगातार धनराशि भेजी जा रही है। बुधवार को कल्लूवाला क्षेत्र के सैनिक परिवारों से 13650 की धन राशि भेजी। संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह असवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कादराबाद क्षेत्र की 12 भूतपूर्व सैनिक कॉलोनी के माध्यम से उपरोक्त सहित अब तक 237240 रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जा चुकी है। साथ ही बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते संकट की घड़ी में वह साथ हैं। वह आगे भी यथासंभव सहायता का प्रयास करते रहेंगे।