फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टेंडर होने के बाद भी अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने नहटौर और जैतरा रेलवे फाटक पर तीन साल पहले अंडरपास निर्माण कराने की घोषणा की थी। अंडरपास निर्माण के लिए एक साल पहले टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है लेकिन अभी तक निर्माण चालू नहीं हो सका है। दोनों फाटकों पर कई ट्रेनों की आवाजाही होने से घंटों जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द अंडरपास निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

धामपुर में जैतरा और नहटौर रेलवे फाटक पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन रहता है। पिछले दो सालों से रेल गाड़ियों के कार्यक्रम में बदलाव होने के कारण नॉन स्टॉपेज गाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई हैं। इस कारण एक साथ और आगे पीछे कई ट्रेन एक-दूसरी दिशा में गुजरने के कारण फाटक कई घंटे तक बंद रहने से काफी लंबा जाम लग जाता है, जिससे भारी दिक्कत लोगों को उठानी पड़ रही हैं।
कृषि विभाग के सेवानिवृत्ति उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सतीश चौहान का कहना है कि रेलवे लाइन की मरम्मत के नाम पर विभाग की ओर से पिछले 25 दिन से नहटौर रेलवे फाटक बंदकर रखा है। फाटक के बंद होने से लोगों को एसडीएम, विद्युत निगम, सिंचाई विभाग, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पूर्ति विभाग कार्यालय आदि दफ्तरों में जाने के लिए जैतरा रेलवे फाटक या फिर ओवर ब्रिज होते हुए पंडित मदन मोहन मालवीय चौक से होकर पहुंचने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कवि एवं मनभावन बैंक्विट हॉल के प्रबंधक आनंद कुमार शर्मा का कहना है कि रेल विभाग के अधिकारियों की ओर से लोगों की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ऐसा पिछले कई सालों से होता नजर आ रहा है।
व्यापारी लोकेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई तो विभाग को निर्माणकार्य चालू कर देना चाहिए। जब तक अंडरपास नहीं बनेगा। धामपुर क्षेत्र निवासियों को फाटकों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल पानी संभव नहीं है।

आलोक कुमार का कहना है कि सिस्टम जनहित की समस्याओं का समाधान करने में रुचि नहीं ले रहा अन्यथा अब तक अंडरपास चालू हो गया होता। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप कर जल्द निर्माण चालू कराने की मांग की है।


सदन में उठेगा अंडरपास निर्माण का मामला : सांसद

नगीना लोक सभा क्षेत्र नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद एड. का कहना है कि अंडरपास का निर्माण न होना गंभीर समस्या है। वह इस मामले को सदन में दमदार तरीके से उठाकर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
रेल विभाग के आईओडब्लू पंकज कुमार शर्मा का कहना है कि वह जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उधर प्रयास करने के बाद भी डिवीजन के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें