फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने पर भी क्षेत्र में नहीं थम रहा मिट्टी का अवैध खनन, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
शेरकोट में मिट्टी से लदे डंपर के जाने से सड़क पर उड़ती धूल - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
शिकायत करने पर भी क्षेत्र में नहीं थम रहा मिट्टी का खनन
विज्ञापन

बिजनौर, शेरकोट। क्षेत्र के खाद इलाके में जमकर खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम से रोक लगवाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि गांव उमरपुर आशा मार्ग पर लगभग छह ईंट भट्टे हैं। उनमें से कुछ आए दिन मिट्टी का खनन करके मंगाते रहते हैं। दिन में भी मिट्टी के डंपर चलने से लोगों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उमरपुर आशा, पालकी अमन, हादकपुर, मिर्जापुर, नई बस्ती, बाल किशनपुर आदि कई गांवों के लोगों दिनेश, महावीर सिंह, शौनाथ सिंह का कहना है कि मिट्टी से भरे डंपरों से चलने से उड़ने वाली धूल ने से अस्थमा होने का खतरा बढ़ रहा है। ईंट भट्टा मालिक मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हल्की बूंदाबांदी होने पर सड़क पर इतना कीचड़ हो गया कि बाइक सवारों का कीचड़ होने से निकलना भी दूभर हो रहा है। कई बाइक सवार फिसलने से चोटिल हो गए। भट्टा मालिकों से बात की जाती हैं तो वे बताते हैं कि उन्होंने रॉयल्टी जमा कर रखी है। पुलिस का भी कहना है कि संबंधित लोगों को अनुमति है। वे ऐेसे में किसी पर कार्रवाई नहीं कर सकते। ग्रामीणों ने चेताया है कि समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। उधर एसडीएम का कहना है कि वे मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें