फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेलिप्टस की नर्सरी में आग

Thu, 25 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर  में  थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खदरी में हाईटेंशन विद्युत तारों में हुई स्पार्किंग से गांव के पास खड़ी यूकेलिप्टिस की नर्सरी में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर कुछ ही देर में एक दर्जन किसानों के करीब 50 एकड़ भूमि में खड़े यूकेलिप्टिस के हजारों वृक्षों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


रामगंगा नदी खादर क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खदरी में समीपवर्ती खेतों से होकर हाईटेंशन की विद्युत लाइन गुजर रही है।  कुआंखेड़ा खदरी निवासी विक्रम सिंह, स्वर्ण सिंह, रमेश सिंह, सरमत सिंह, हरमीत सिंह, बग्गा सिंह, गुरूबख्श सिंह, अमरजीत सिंह, सोरेन सिंह, चरन सिंह व सरमुख सिंह ने गांव के समीप स्थित अपनी भूमि में यूकेलिप्टिस की नर्सरी लगा रखी है। ग्रामवासियों के अनुसार, उच्च क्षमता की विद्युत लाइन यूकेलिप्टिस की नर्सरी से होकर निकल रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, दोपहर के समय हाईटेंशन विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग के चलते निकली चिंगारी से भीषण गर्मी के कारण सूखे पड़े यूकेलिप्टिस के पत्तों में आग लग गई। तेज हवा में आग तेजी से फैली। आग ने लगभग एक दर्जन किसानों की पास-पास लगभग 50 एकड़ में खड़ी यूकेलिप्टिस की नर्सरी को चपेट में ले लिया।  ग्रामवासियों ने भिक्कावाला विद्युत केंद्र को फोन से सूचित कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। नर्सरी स्वामियों के अनुसार, आग से  लाखों रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें