फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर के उद्यमियों ने आईआईटीएफ में लगाए स्टॉल

Fri, 21 Nov 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
दिल्ली में प्रगति मैदान में लगे मेले में बिजनौर के अचार के स्टॉल पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) चल रहा है। मेले में बिजनौर के उद्यमियों ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। स्टॉल पर पहुंचकर ग्राहक उत्पादों के बारे में जानकारी कर रहे हैं। उत्पादों की पूछताछ अच्छी होने से उद्यमी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि आईआईटीएफ 14 से 27 नवंबर तक चलेगा। गजरौला शिव निवासी अंकिता राजपूत ने भी अपना स्टॉल लगाया है। उनकी पेबल्स आर्ट के उत्पादों की ग्राहकों के बीच खूब मांग है। विदेशी ग्राहकों द्वारा आर्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। मेले से उन्हें बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। नजीबाबाद के अभय फूड प्रोडेक्ट्स को भी मेले में जगह मिली है। उनके स्टॉल पर स्पेशल लाल मिर्च भरवा आचार, रोस्टेड रागी, रोस्टेड बीटरूट, मक्का ट्रंइगल की ज्यादा मांग है।
आचार खरीदने के लिए लोगों की स्टॉल पर भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा भी हैंडीक्राफ्ट और विदुर ब्रांड के उत्पाद के स्टॉल लगे हुए हैं। उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि इन मेलों से उद्यमियों को ऑर्डर मिलते हैं। जिससे उद्यमियों के कारोबार को रफ्तार मिलती है। उद्यमी मेले में अपने स्टॉल लगाकर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें