फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहलीपुर में अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहलीपुर में अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

बढ़ापुर। गांव शाहलीपुर कोटरा में कुछ ग्रामीणों के ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण करने की शिकायत पर एसडीएम राजस्व टीम और पुलिस के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने मौके से अवैध निर्माण को हटवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम नगीना अशोक मौर्य को क्षेत्र के गांव शाहलीपुर कोटरा में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत मिली। एसडीएम ने राजस्व, पीडब्ल्यूडी की टीम और थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना के साथ गांव में पहुंचकर भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण का निरीक्षण किया। अवैध निर्माण ग्राम समाज की भूमि पर पाए जाने पर उसे ध्वस्त कराया गया। एसडीएम अशोक मौर्य ने ग्रामीणों को ग्राम समाज की भूमि पर पुन: अवैध निर्माण करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि गांव शाहलीपुर कोटरा में कुछ ग्रामीणों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करने की शिकायत मिली थी। अवैध निर्माण को हटवा दिया गया है और अवैध निर्माण करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने इसके उपरांत नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत में चल रही अनियमितताओं के संदर्भ में पूर्व में की गई शिकायत के आधार पर जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें