नगीना में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाती पालिका की टीम।
- फोटो : BIJNOR
अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया
नगीना। नगीना में अतिक्रमण से जाम की समस्या से आम लोगों के परेशान होने संबंधित अमर उजाला समाचार में प्रकाशित होने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
शनिवार सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे व चेयरपर्सन के पति शेख खलीलुर्रहमान की मौजूदगी में पालिका टीम ने रेलवे फाटक के पास काफी लंबे समय से अतिक्रमण किए बैठे लोगों का जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवा दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में पालिका प्रशासन की जेसीबी मशीन के चलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने अतिक्रमणकारियों की सिफारिश करने का भी प्रयास किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि पालिका की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। अतिक्रमण अभियान समय-समय पर चलता रहेगा।