फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व डाक दिवस पर कर्मचारियों ने निकाली रैली

विज्ञापन
बिजनौर में विश्व डाक दिवस पर रैली निकालते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विश्व डाक दिवस पर कर्मचारियों ने निकाली रैली
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व डाक दिवस के अवसर पर डाक कर्मचारियों ने नगर में जागरूकता रैली निकालकर आम जनमानस को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को विश्व डाक दिवस पर प्रधान डाकघर से जागरूकता रैली निकाली गई। डाक अधीक्षक एमएम हुसैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस प्रधान डाकघर में आकर संपन्न हुई। डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक विभाग हर साल नौ अक्तूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाता है। डाक विभाग अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए तत्पर है। पोस्टमास्टर अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक ईसम सिंह, राजेश कुमार, अंकित चौधरी, आनंद कुमार, अनिल कुमार, आबिद अली, रेखा रानी, सुशीला देवी, वीरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, कुमारी सोनिया, नेहा भारद्वाज, परमेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, आनंद सैनी, अभिषेक मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें