फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की एकता दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन की एकता पर दिया बल
विज्ञापन

स्योहारा। भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। भाजपा मंडल के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चांदपुर विधायक कमलेश सैनी व मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुरादाबाद मार्ग के एक बैंक्वेट हाल में भाजपा मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर विधायक अशोक राणा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की एकता का पाठ पढ़ाया। कहा मतभेदों को मनभेद न बनने दें। इससे पूर्व मुख्य वक्ता चांदपुर क्षेत्र से विधायक कमलेश सैनी ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता आदर्श कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ताओं में जागरूकता लाना ही इस वर्ग का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा जो पार्टी में काम करेगा और पार्टी की विचार धारा पर चलेगा वही कार्यकर्ता है। मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने बताया इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए पार्टी की नीतियों का भी प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें