फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की मासिक कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। न्याय पंचायत स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की मासिक कार्यशाला में बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षा दिलाने और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में न्याय पंचायत गाजीपुर कुतुब क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की मासिक कार्यशाला और नामांकन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों और सहायक अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला में एआरपी नवीन गौतम ने परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में सुविधा एवं शैक्षिक गुणवत्ता उच्च कोटि की है। शिक्षक अभिभावकों को जागरूक कर उनके बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया। एआरपी जयप्रकाश पाल ने कहा कि 05 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को नामांकन विद्यालय में अवश्य कराएं। कार्यशाला में लक्ष्मी, राहुल प्रताप सिंह ने गतिविधि आधारित टीएलएम का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर तनवीर अहमद, मो. आबिद, मनोज कुमार, ललित चौहान, कैलाश, श्वेता माहेश्वरी, नंदिनी बंसल, मो. यूसुफ, राजकुुमारी, रीतू जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें