फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को और मजबूत करने का दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन को और मजबूत करने का दिया जोर
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को प्रचार-प्रसार करने और संगठन सृजन अभियान को मजबूती के साथ चलाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों पर जबरन कृषि कानूनों को थोपने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम अकरम खां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव नजाकत अल्वी और जिला सचिव हर्षवर्धन सिंह राणा रहे। जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है। कहा कि देेश के अन्नदाताओं पर जबरन कृषि कानूनों को थोप रही है। किसान कानूनों को वापस करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने सरकार से कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की है। जिला सचिव हर्षवर्धन सिंह राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को प्रचार-प्रसार करने और संगठन सृजन अभियान को मजबूती के साथ चलाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन शारिब अंसारी ने किया। बैठक अभिनव अग्रवाल, राकेश शर्मा, मकसूद अहमद, मो.नवेद, मुस्तकीम राइन, मो. इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें