फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आप की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में आप की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर होगा विकास
विज्ञापन

नजीबाबाद। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप बिष्ट ने दिल्ली की तर्ज पर यूपी का विकास करने का क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया। कहा यदि यूपी में आप सरकार आई तो चिकित्सा, शिक्षा जैसी जन सुविधाएं प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

ग्राम अलावलपुर में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश के आवास पर आयोजित आप की बैठक में मुख्य वक्ता दिल्ली के आप विधायक कुलदीप बिष्ट ने आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। कहा आम आदमी पार्टी जनसेवा का काम करती है। उत्तर प्रदेश में अब तक की सरकारों ने विकास के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा है। कहा दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में घर-घर तक चिकित्सा और शिक्षा जैसी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यूपी में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो यहां भी दिल्ली की तर्ज पर विकास कार्य किया जाएगा और गांव-गांव तक चिकित्सा और शिक्षा जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। नेहरू सिंह की अध्यक्षता और सुुनील शर्मा समीर के संचालन में आयोजित बैठक में अलावलपुर निवासी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश और साहू जैन कालेज के निवर्तमान कर्मचारी राजपाल सिंह ने साथियों के साथ आप पार्टी में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष चौधरी राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने लोगों से जुड़ने की अपील की। बैठक में नरेंद्र प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति, महेश, नरेंद्र घाघट, गीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें