फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावनाओं को उकेरा दीवारों पर

Tue, 30 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
स्वच्छता पथ पर छात्राओं के साथ पेंटिंग करती डीएम बी चंद्रकला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  डीएम बी चंद्रकला ने स्वच्छता पथ पर पेंटिंग बना रहे छात्र-छात्राओं का हौंसला बढ़ाने के लिए हाथ में कूंची थाम ली है। स्वतंत्रता व स्वच्छता कार्यक्रम की दीवानगी लोगों में बढ़ गई है। स्वच्छता पथ पर पेंटिग बना रहे छात्र-छात्राएं धूप व बारिश की परवाह किए बिना  अपनी प्रतिभा को रेखांकित करने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन

प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता एवं स्वच्छता कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत नुमाइश चौक से विकास भवन तक के स्वच्छता पथ को छात्र-छात्राएं अपनी पेंटिंग से सजाने संवारने में लगी हैं। सोमवार को  डीएम बी चंद्रकला बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक पेंटिंंग बना रही छात्राओं  के बीच पहुंच गईं। दीवारों पर बनी पेंटिग देखीं।  आरबीडी कालेज की टीम इंचार्ज डॉक्टर किश्वर जहां व कार्यक्रम निदेशक डॉ. रिचा शर्मा के साथ पेंटिंग बना रही विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई। छात्राओं के कहने पर  डीएम ने अपने हाथ में कूंची थामकर एक दो पेंटिंग में रंग भरा। बी चंद्रकला ने श्रमदान से समतल किए गए पेंटिंग स्थल के प्रयास को भी सराहा। पेंटिंग स्थल पर पिकनिक जैसा माहौल देख डीएम बी चंद्रकला गदगद थीं। अभियान से युवाओं को शहीदों के इतिहास से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। वर्धमान कॉलेज के प्रोफेसर निरंकार त्यागी, डॉ. सीएस शुक्ला ने व्यवस्था बनाने में पूरा  सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें