फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीपुर गांव के प्राथमिक स्कूल पर पेड़ गिरा

Tue, 30 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चंदक के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदक में गांव भवानीपुर के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को हादसा होने से बच गया। शिक्षण कार्य के दौरान स्कूल परिसर में खड़े बड़ के पेड़ की बड़ी शाखा टूटकर परिसर में गिर गई। अगर बच्चे इसकी चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। गांव भवानीपुर के प्राथमिक विद्यालय में 33 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल परिसर में बड़ का एक विशाल पेड़ खड़ा है। सोमवार को करीब साढ़े 12.30 बच्चे क्लास में बैठकर पढ़ रहे थे। इसी दौरान बड़ के पेड़ की एक बड़ी शाखा टूटकर स्कूल परिसर में कक्षा के दरवाजे की ओर गिर गई। शाखा के गिरने की तेज आवाज से बच्चे सहम गए। प्रधानाध्यापक नाजिया परवीन व बाकी स्टाफ ने जल्दी से बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला। शाखा टूटने का पता चलने पर गांव वाले भी स्कूल में पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें