फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव इनायतपुर के जंगलों में हाथियों का आतंक, गन्ने की फसल को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरेवली(बिजनौर)। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे कई गांवों के जंगलों में हाथियों का आतंक बना है। हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात गांव इनायतपुर के 15 किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। आरोप है कि वन विभाग अवगत कराने पर भी ध्यान नहीं दे रहा। किसानों में इससे आक्रोश पनप रहा है।
गांव इनायतपुर के वकील अहमद, कफील अहमद, बिलाल अहमद, विशाल अहमद, छोटे सिह, बबलू, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, परमा सिंह आदि ने बताया कि मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने उनकी सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

पता लगने पर किसान रात्रि में ही इकट्ठा हुए और ट्रैक्टरों के साइलेंसर निकाल तेज आवाज की। बारूद की हथौड़ी छोड़ी। इसके शोर से हाथियों को वन क्षेत्र की ओर खदेड़ा। बताया कि किसान कि रात-दिन रखवाली कर अपनी फसलों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन उन पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन




उधर, वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र प्रताप ध्यानी का कहना है कि टीम को लगा रखा है। हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास जारी है। उन्होंने किसानों के आरोपों को गलत बताया।

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें