फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सैडिल बांध मार्ग पर उतरे हाथी, श्रमिकों ने शोर शराबा कर भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। सैडिल बांध मार्ग पर अचानक हाथियों के झुंड आ गए। वहां काम कर रहे श्रमिक किसी तरह जान बचाकर भागे। शोर शराबा कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा गया।
विज्ञापन

कालागढ़ में सैडिल बंध मार्ग पर तीन किलोमीटर की दूरी पर एक दीवार का काम चल रहा है। मंगलवार को अचानक हाथियों का एक झुंड पहाड़ी से उतरकर सड़क पर आ गया। हाथियों का दल जब आगे बढ़ा तो वहां काम कर रहे श्रमिक शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। श्रमिकों ने शोर शराबा कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा।
हाथियों के जाने के बाद फिर से काम शुरू हुआ। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि बांध क्षेत्र में हाथियों के झुंड आ जाने से कार्यक्षेत्र में श्रमिकों की सुरक्षा को खतरा है। तीन दिन से यहां पर हाथियों का विचरण हो रहा है। मार्ग पर श्रमिकों एवं विभागीय वाहनों की सुरक्षा के लिए वन विभाग से गश्ती दलों को तैनात करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म हाउस में घुसकर हाथी ने मचाया उत्पात

नगीना। ग्राम शंकरपुर स्थित हरियाणा फॉर्म हाउस में सोमवार की रात एक हाथी घुस गया। मोंटी चौधरी ने बताया कि हाथी ने कई बीघा गन्ने की फसल को खराब कर दिया। उसकी कार के शीशे और छत को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फार्म हाउस के मुख्य द्वार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर मचाने के बाद हाथी जंगल की तरफ भाग गया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से रोजाना हाथी आकर परेशान कर रहा हैं। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें