फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारे की तलाश में वनों से बाहर आ रहे हाथी

विज्ञापन
कालागढ़ के जंगलों में विचरण करता हाथियों का झुंड। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
चारे की तलाश में वनों से बाहर आ रहे हाथी
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ के जंगलों में हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे हैं। तेज गर्मी के चलते वनों में हरी पत्तियों की कमी हो रही है। क्षेत्र में मौसम के गर्म होने के कारण वनों में हरे चारे का अभाव है। जिसकी वजह से वन्य जीव मैदानी इलाकों में है विचरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

कालागढ़ उप खंड के अंतर्गत कालागढ़ झरना एवं ढेला रेंज आती हैं। कालागढ़-रामनगर मोटर मार्ग पर विस्तृत जंगल में आम प्रवेश वर्जित है। इस इलाके में हाथियों के झुंड नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में हाथी छोटे बच्चों के साथ घास के मैदानों में विचरण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाथियों का मैदानों में दिखाई देना संकेत करता है कि वनों में हरे चारे की कमी हो रही है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वनों में पर्याप्त चारा मौजूद है। फिर भी गर्मी के चलते घास सूख रही है। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट का कहना है कि यह हाथियों का विचरण क्षेत्र है। गश्ती दलों को सतर्क किया गया है कि वह इन जीवों को निकटवर्ती आबादी क्षेत्रों से दूर ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें