फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डेढ़ दर्जन गांवों में गन्ना और गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे हाथी

Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। डेढ़ दर्जन गांवोें के किसान हाथियों के आंतक से परेशान हैं। हाथी फसल राैंद रहे है। किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से फसलों की सुरक्षा और हाथियों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बड़िया निवासी गुरजीत सिंह काका कहना है कि करीब एक वर्ष से चार से छह हाथियों का झुंड शाम ढलते ही गन्ने और गेहूं के खेतों में प्रवेश कर पूरी रात किसानों की फसलें बर्बाद करते हैं। खेत रखवालों का अपनी जान बचाना मुश्किल हो जाता है।
गांव ताहरपुर निवासी सुखजिंदर सिंह गोल्डी वन विभाग के उदासीनता से आहत हैं। सुखजिंदर का कहना है कि किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर हाथी फसल रौंद रहे हैं तो दूसरी ओर मजदूर खेतों पर काम करने जाने से कतरा रहे हैं। बड़िया निवासी सरदार जसवंत सिंह का कहना है कि वन विभाग जंगली हाथियों को जंगल तक सीमित रखने के लिए प्रयास नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें