फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्कड़ हाथी का कर्मचारियों की जीप पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी का कर्मचारियों की जीप पर हमला
विज्ञापन

कालागढ़। सैडिल बांध मार्ग पर वन विभाग के गश्ती दल ने चार राउंड फायर कर हाथी को वनों में खदेड़कर कर्मचारियों की जान बचाई। सिंचाई विभाग ने मामले को देखते हुए रामगंगा बांध व सैडिल बांध क्षेत्र में आवागमन पर रोक लगा दी है।
रामगंगा बांध परियोजना क्षेत्र में कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। सैडिल बांध मार्ग पर हथिया स्रोत के घुमाव के निकट इक्कड़ हाथी ने सिंचाई विभाग की बांध से कालागढ़ आती हुई जीप को निशाना बनाने का प्रयास किया। बांध के सुरक्षा विभाग के सहायक अभियंता रोहित ढाका ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे बांध से रात्रि पारी के कर्मचारियों को सरकारी जीप लेकर कालागढ़ आ रही थी। उसके साथ ही वह भी अपने वाहन से चल रहे थे। जैसे ही वाहन हथिया स्रोत के निकट पहुंचा वहां पहले से ही खड़े इक्कड़ हाथी ने सरकारी जीप पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

चालक शेर सिंह ने जीप को घुमाने का प्रयास किया। इसी बीच जीप बंद हो गई। मौके पर ही गश्ती दल प्रभारी इंद्रमोहन ध्यानि ने अन्य सदस्यों के साथ मोर्चा संभाल लिया। हाथी जीप की ओर बढ़ रहा था। गश्ती दल ने चार राउंड फायर किए। जिससे हाथी जीप से दूर होकर पास ही छिप गया। उधर सहायक अभियंता भी अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर ले गए। गश्ती दल सरकारी जीप को कालागढ़ लेकर आया। किसी तरह से सभी की जान बच सकी।
विज्ञापन

रामगंगा बांध व सैडिल बांध पर आवागमन पर रोक
सहायक अभियंता रोहित ढाका ने बताया कि इस घटना को देखते हुए परियोजना कर्मियों की सुरक्षा के लिए बांध परिसर में बिना गश्ती दलों के सरकारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा कर्मियों को सख्ती से अमल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें