फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली विभाग के एसडीओ से मारपीट, अपहरण का प्रयास

Sun, 21 Sep 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। गत्ता फैक्टरी में बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद कनेक्शन काटते हुए केस दर्ज कराया गया। जिस पर फैक्टरी स्वामी ने भाइयों और साथियों के साथ बिजली विभाग के दफ्तर में घुसकर उपखंड अधिकारी पर हमला बोल दिया। तमंचे के बल पर गाड़ी में डालकर अपहरण का प्रयास भी किया गया। घायल एसडीओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीओ विवेक कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि शनिवार को करीब साढे तीन बजे वे अपने कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्य कर रहे थे। तभी नवादा चौहान निवासी वैभव, अंकित, दिवाकर आदि सात आठ लोग दो कारों में सवार होकर कार्यालय आए। आरोप है कि उन्होंने उनके साथ कार्यालय में घुसकर गाली गलौज व मारपीट की। उनके सीने पर तमंचा रख कर जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर विभाग के अन्य कर्मचारियों को आता देख आरोपी बाद में आकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि 18 सितंबर को विभागीय विजिलेंस टीम ने आरोपियों की नवादा चौहान स्थित गत्ता फैक्टरी में छापामारी की थी। तब फैक्टरी में बिजली चोरी मिली, साथ ही बिजली बिल भी बकाया पाया गया।
मामले में टीम की ओर से फैक्टरी संचालक अंकित के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके कारण बदले की भावना से आरोपियों ने सुनियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें