फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो स्कूटी की भिड़ंत में विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत

Tue, 02 Dec 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदा कर्मी की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
स्योहारा। नूरपुर रोड पर रविवार रात करीब दस बजे दो स्कूटी की टक्कर में स्योहारा बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी ऋषभ (30) पुत्र रामनाथ सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सदाफल निवासी ऋषभ स्योहारा बिजलीघर पर एसएसओ पद पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। वह अपनी स्कूटी से स्योहारा से घर लौट रहा था। नूरपुर रोड स्थित आरा मशीन के सामने अचानक सामने से आई एक अन्य स्कूटी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई।
घायलावस्था में परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से डॉक्टर ने तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही ऋषभ ने दम तोड़ दिया। ऋषभ अपने पीछे चार वर्ष के पुत्र और तीन माह की पुत्री को रोता-बिलखता छोड़ गया। हादसे के बाद परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान : दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों का था कि यदि ऋषभ ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। टक्कर के दौरान सिर पर आई गंभीर चोट उसकी मौत की मुख्य वजह बनी। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. मनोज वर्मा का कहना है कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतें सिर की चोटों के कारण होती हैं, जिन्हें हेलमेट काफी हद तक टाल सकता है। छोटी दूरी होने पर भी लोग अक्सर हेलमेट नहीं पहनते, लेकिन यह लापरवाही कभी-कभी जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।

स्योहारा में सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदा कर्मी की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें