फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में होगी कोल्हुओं पर बिजली की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में होगी कोल्हुओं पर बिजली की चेकिंग
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र में चल रहे गन्ना पावर कोल्हुओं पर बिजली चोरी के लिए रोकने के टीमों का गठन कर दिया है। टीमें नियमित तौर पर पावर कोल्हुओं की चेकिंग करेंगी।
धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि धामपुर सर्किल में चार डिवीजन नगीना, नजीबाबाद, धामपुर प्रथम और द्वितीय हैं। इन सभी डिवीजनों में करीब 150 से अधिक पावर कोल्हू संचालित हैं। संज्ञान में आया है कि कुछ कोल्हू संचालक बिजली चोरी कर रहे हैं। उनके द्वारा बुधवार रात अधिकारियों के साथ दो पावर कोल्हुओं पर चेकिंग करने का प्रयास किया गया। तो इनमें से एक पावर कोल्हू भनक लगते ही कोल्हू बंद करके चला गया। जबकि दूसरा पावर कोल्हू जनरेटर से चलता पाया गया। आरोप है कि टीम को देखकर कई कोल्हू स्वामी नौ दो ग्यारह हो गये।
विज्ञापन

इस बाबत बृहस्पतिवार एसई ने डिवीजन के सभी अधिशासी अभियंताओं की बैठक बुला निर्देशित किया कि वह अपने अपने क्षेत्र में चल रहे पावर कोल्हुओं की नियमित चेकिंग करे। मामला पकड़ में आने पर आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट कराकर कार्रवाई करें।
वसंत कालीन गन्ने की पेराई करें
धामपुर। सहकारी गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार ने किसानों को सुझाव दिया है कि वे वसंत कालीन गन्ने के बुवाई करने में अब देरी न करें। मार्च के अंत तक वसंत कालीन गन्ने की बुवाई कर लेने से गन्ने की बढ़िया पैदावार होती है। उन्होंने गन्ने की बुवाई के साथ अन्य फसलों को सहफसली के रूप में बोने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

सचिव मनोज कुमार ने बताया कि गन्ना विभाग की ओर से किसानों के लिये कई योजनाएं संचालित है। जो किसान वसंत कालीन गन्ने की बुवाई करना चाहते हैं। वे गन्ना विभाग की ओर से प्रमाणित गन्ना नर्सरी से बीज प्राप्त कर बुवाई करें। उन्होंने बताया कि समिति के जो पुराने कर्जदार हैं वह अपना कर्ज चुकता करें। इसके लिए गन्ना विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना को लागू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें