फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से कुंडल लूट कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से कुंडल लूट कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन

नूरपुर। खेत में चारा काट रही दो महिलाओं से बाइक पर आए दो युवकों ने तमंचे से आतंकित कर कुंडल लूट लिए। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसानों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा करते हुए पकड़ लिया। मामले में पीड़ित महिला के बेटे की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद निवासी सर्वेश देवी एवं बाला देवी शुक्रवार की देर शाम अपने खेत में हरा चारा बरसीन काट रही थी। इस दौरान वहां बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए दोनों महिलाओं से कानों के कुंडल लूट लिए। शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे किसान वहां आ गए और पीछा करते हुए नूरपुर के पास आकर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम फरियाद व शाहनवाज निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर नूरपुर बताया। मामले में महिला के पुत्र शिवप्रताप की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया की पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें