फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन से होगी बिजली बिल की वसूली

Sat, 28 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
 बिजनौर में ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बिजली बिल जमा करने के लिए बिजलीघर के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। ग्रामीण घर बैठे ही बिल जमा कर सकेगा।
विज्ञापन


शासन ने इसके लिए मोबाइल वैन सेवा शुरू की है। इसके साथ ही चालू वित्तीय में गांवों में शत प्रतिशत मीटरीकरण कर दिया जाएगा। निगम ने शासन के निर्देशों पर अमल की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एसई एके सिंह के अनुसार शासन ने वित्तीय वर्ष 2016-2017 के लक्ष्य के साथ दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। शासन ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की बेहतरी के लिए कई निर्णय लिए हैं। जिले को 12 मोबाइल कलेक्शन वैन मिली हैं।
विज्ञापन


हर ब्लाक को एक वैन आवंटित कर दी गई है। वैन दिनवार ब्लाक के गांवों में घूमकर बिजली बिल वसूलेगी। वैन में ही बिल एवं नए कनेक्शन देने की व्यवस्था है।  स्टाफ वैन में मौजूद रहेगा। शासन ने इस साल जिले के ग्रामीण उपभोक्ताओं को एक लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। हर ग्रामीण को बिजली नेटवर्क से जोड़ना है। ग्रामीण उपभोक्ता अपनी  शिकायत वैन में बने शिकायत कक्ष में दर्ज करा सकेंगे। 
बिजली चोरों पर कसेगा शिकंजा

शासन ने जहां ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं देने का एलान किया है, वहीं बिजली चोरों पर शिकंजा कस दिया है। एसई एके सिंह के अनुसार हर ग्रामीण को बिजली कनेक्शन लेना जरूरी है। यदि कोई ग्रामीण कनेक्शन नहीं लेता है तथा उसके आसपास के घरों में बिजली कनेक्शन है तो उस ग्रामीण को बिजली चोरी की संभावित केटागिरी में मानते हुए पुलिस में उसके खिलाफ एफआईआर भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें