सब्जी विक्रेता की हत्या पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद मे सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिशन पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
गांव जसवंतपुर लुकादड़ी निवासी ध्यान सिंह (50) सब्जी विक्रेता था। शुक्रवार को उसने मंडी में सब्जी ले जाने के लिए खेत से सब्जी भरवाई। इसके बाद ट्रॉली गांव के निकट खड़ी करवा दी। वह सब्जी की रखवाली के लिए ट्रॉली के पास पलंग पर मच्छरदानी लगाकर सो गया। सुबह ट्रैक्टर चालक जब उसे उठाने पहुंचा, तो वह मृत मिला।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजित सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी प्रेमवती ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मृतक की संबंधी महिला से आरोपी के संबंध थे। उसका विरोध करने पर ध्यान सिंह की हत्या की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।