विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन
कालागढ़। वेतन विसंगति एवं विनियमितीकरण की मांगों को लेकर शनिवार को कालागढ़ में विद्युत कर्मियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उप महाप्रबंधक को प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को कालागढ़ के जल विद्युत उत्पादन निगम के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों की मांगे पूरी न होने पर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में अधिकारी का कर्मचारी ‘वादा निभाओ सरकार’ लिखी तख्ती लेकर विरोध जता रहे थे। संयुक्त मोर्चा नेता योगेश चंद्र सक्ता ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के साथ संगठन की वार्ता हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया गया था। संयुक्त मोर्चा ने 14 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन प्रबंध निदेशक के नाम उप महाप्रबंधक विमल कुमार को उनके कार्यालय में सौंपा। संयुक्त मोर्चा के संरक्षक मनोज पांडेय, आनंद रावत, शिराज अख्तर, विपिन तोमर, ललित आर्य, श्यामलाल, जावेद अली, राधेश्याम पाठक, तनवीर अहमद आदि रहे।