फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम गया चुनावी शोर, अब ‘घर-घर’ का दौर

Mon, 13 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम थम गया। इस बार प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार किया। अब प्रत्याशी टोलियां बनाकर डोर टू डोर जनसंपर्क में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

जिले में 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने शहर की सड़कों पर दमखम दिखाया। सोमवार शाम गांवों व शहर में लाउडस्पीकरों व ढोल-नगाड़ो से किया जा रहा प्रचार बंद हो जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल हुआ। राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टियों ने जहां अपने शीर्ष नेताओं संदेशों को सोशल साइट पर अपलोड कर प्रचार-प्रसार किया, वहीं गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल भी सोशल मीडिया के इस्तेमाल में पीछे नहीं रहे। 
प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया का जोरशोर से सहारा लेना शुरू कर दिया है। क्षेत्र की जनता पर प्रत्याशी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील मोबाइल पर मैसेज व कॉल करके कर रहे हैं। प्रत्याशी फेस टू फेस संपर्क 14 फरवरी की शाम तक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें