फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए लड़ेंगे चुनाव

Sun, 18 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर मेंपूर्व गन्ना मंत्री व राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ओमवेश ने कहा कि विधानसभा चुुनाव के लिए उनकी पार्टी की कई बड़े दलों से गठबंधन की बात चल रही है। जल्द ही गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन

उन्होंने किसानों की समस्या के लिए जल्द ही आंदोलन चलाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव लड़ेगी।  पीडब्लूडी के डाकबंगले में प्रेसवार्ता स्वामी ओमवेश ने कहा कि उनकी पार्टी विधान सभा का चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने अकेले दम पर 100  सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इनमें जिले की बिजनौर, नजीबाबाद व चांदपुर की सीट भी शामिल है। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकेे पार्टी की भाजपा, सपा, लोकदल व कई अन्य दलों से विधानसभा चुनाव में गठबंधन की बात चल रही है। 
किस दल से  गठबंधन होना है जल्द ही इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साहसिक व ऐतिहासिक कदम है। इसे आधी-अधूरी तैयारी के चलते लागू किया गया। बैंक वाले भी इस योजना में हेराफेरी करके पलीता लगा रहे हैं। बैंक वालों के  खिलाफ आंदोलन होगा। पता किया जा रहा कि कहां कितना बैंक वालों ने घपला किया है। किसानों को बैंक वाले पैसा देने में परेशान कर रहे हैं।  तड़के तीन बजे से लाइन में लगने  के बाद भी किसानों को बैंक अफसर पैसा नहीं दे रहे। ऐसे बैंक अफसरों को सबक सिखाया जाएगा। इस मौके पर आदित्यवीर सिंह, जयपाल सिंह, भीम सिंह, शकील अहमद, कैलाश लांबा, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें