फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की मनमानी से किसान ज्यादा परेशान

Sun, 18 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में किसानों ने एसडीएम की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने नहरों में पानी छोड़ने, बैंकों से भुगतान में धांधली, खस्ताहाल सड़कों से उत्पन्न स्थिति तथा फ्लाईओवर निर्माण के दौरान आवागमन संबंधी समस्याओं के प्रति उदासीनता पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ड्वाकरा हॉल में एसडीएम वीके सिंह, तहसीलदार भान सिंह, नायब तहसीलदार एससी त्रिपाठी तथा थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव की उपस्थिति में किसान प्रतिनिधियों ने नोटबंदी के बाद से बैंकों द्वारा भुगतान में मनमानी करने, ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में धनराशि उपलब्ध न होने, गन्ना भुगतान में विलंब होने, नहरों में पानी न होने, ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति का समय निश्चित न होने की समस्या उठाई। भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, दिगंबर सिंह, इनामुल्ला खां, ठाकुर गजेंद्र सिंह, विनोद परमार, मदन चौहान, कुलवंत सिंह, ईशम सिंह, सतपाल सिंह,  महेंद्र सिंह ने नहरें सूखी होने, नहरों   की सफाई न होने, बैंकों द्वारा भुगतान  में मनमानी करने, ग्रामीण बैंकों में    नगदी न पहुंचने, गन्ना मूल्य भुगतान में अनियमितता होने, उत्तम शुगर मिल  द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना न खरीदे जाने, ग्रामीण क्षेत्र को बिजली    आपूर्ति का समय निश्चित न होने की भी समस्याएं उठाईं। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक रामवचन यादव ने 10 दिसंबर तक का गन्ना मूल्य भुगतान भेजने तथा मिल संबंधी समस्याओं का तुरंत निराकरण का आश्वासन दिया। सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज अग्रवाल, एई आरडी गुर्जर ने फ्लाईओवर निर्माण क्षेत्र में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद साइड रोड बनवाने, फिलहाल गड्ढों को भरने, लोनिवि के एई ने खस्ताहाल सात किलोमीटर लंबे बिजौरी मार्ग के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूूरी होने, सिंचाई विभाग खंड-छह        के जेई विनीत सिंह ने नहरों की       पर्याप्त सफाई कराने, 15 दिन के भीतर पानी छोड़ने की किसानों को   जानकारी दी। एसडीएम ने सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच किसानों को उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जटिल समस्याओं के निवारण में समय लगना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें